{"_id":"682a2c15c34ba58d86008cf6","slug":"another-youth-burnt-by-acid-also-died-during-treatment-jaunpur-news-c-193-1-va11001-134464-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: तेजाब से झुलसे दूसरे युवक की भी उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: तेजाब से झुलसे दूसरे युवक की भी उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र में बाइक की डिकी में तेजाब ले जाते समय सड़क हादसे में तीन युवक झुलस गए थे। इसमें उपचार के दौरान रविवार को एक युवक की मौत हो गई। शुक्रवार को हादसा हुआ था। रात में ही एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार को मड़ियाहूं नगर गोला बाजार निवासी प्रथम जायसवाल, सदरगंज निवासी विष्णु सेठ व महतवाना निवासी अभिषेक मोदनवाल के साथ एक बाइक से जौनपुर से तेजाब लेकर मड़ियाहूं आ रहे थे। वे सभी जैसे ही रामदयालगंज सई नदी पुल पर पहुंचे थे कि विपरीत दिशा से आ रही चार पहिया वाहन से टकराकर गिर जाने से बाइक की डिकी में रखे तेजाब से तीनों गंभीर रूप से झुलस गए थे। आस पास के लोगों ने सभी को जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा। वहां से सभी को वाराणसी ट्राॅमा सेंटर में भर्ती करवाया गया था। शुक्रवार रात में ही उपचार के दौरान महतवाना निवासी अभिषेक मोदनवाल की मौत हो चुकी है। रविवार को दूसरे युवक विष्णु सेठ( 20 ) की मौत हो गई। विष्णु रजिया कांप्लेक्स परिसर में अपने पिता के साथ ज्वेलरी मरम्मत का कार्य करते थे। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
-- -- -- --