फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Another young man came with the corona victim

कोरोना पीड़ित के साथ आया था एक और युवक...

Tue, 24 Mar 2020 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Another young man came with the corona victim
10- बदलापुर पड़ाव स्थित एक पेट्रोल पंप पर पेट्राल भरवाने आये लोगों के वाहनों पर सेनेटाइज स्प्रे कर? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। कोरोना पॉजीटिव मिले युवक के साथ ही जिले का एक और युवक भी सऊदी अरब से आया था। दोनों साथ-साथ एयरपोर्ट पर उतरे। वहां से टैक्सी से रेलवे स्टेशन आए और फिर साथ में ही वरुणा एक्सप्रेस की जनरल बोगी सवार होकर जौनपुर पहुंचे थे। यह युवक खेतासराय क्षेत्र का रहने वाला है। स्वास्थ्य विभाग को आशंका है कि दूसरे युवक में भी कोरोना का संक्रमण हो सकता है। एहतियात के तौर पर उसे और उसके परिवार के सभी नौ सदस्यों को क्वारंटीन किया गया है। कोरोना पीड़ित युवक के भी परिवार के 11 सदस्य क्वारंटीन में रखे गए हैं। सभी के सैंपल लेकर जांच को भेजा गया है। हर तीन घंटे पर पुलिस-प्रशासन के लोग उन्हें फोन कर जानकारी ले रहे हैं।
विज्ञापन

जौनपुर का एक 35 वर्षीय युवक और खेतासराय के एक गांव के निवासी युवक के साथ दो माह पहले उमरा के लिए सऊदी अरब गए था। 14 मार्च को लौटते समय लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरे तो वहां उनकी थर्मल स्कैनिंग की गई थी।। घरवालों के मुताबिक सब कुछ नार्मल रहने के बाद दोनों एक साथ ऑटो से रेलवे स्टेशन पहुंचे और फिर वहां वरुणा एक्सप्रेस की जनरल बोगी में सवार होकर घर आए। स्टेशन पर जमदहां निवासी युवक का भाई उन्हें बोलेरो से लेने आया था। दोनों उसी बोलेरो में सवार हुए। संक्रमित युवक घर के पास उतर गया, जबकि दूसरा युवक अपने गांव चला गया। जौनपुर के युवक को घर आने के एक दिन बाद सर्दी-खांसी शुरू हुई तब उसने आसपास के मेडिकल स्टोर से दवा ले ली। चार दिन बाद जब तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की थी। इस दौरान वह निरंतर अपने माता-पिता, पत्नी, बच्चों सहित परिवार के अन्य सदस्यों के संपर्क में रहा है। उसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने परिवार के सभी 11 सदस्यों को घर में क्वारंटीन कर दिया है, जबकि खेतासराय निवासी युवक और उसके परिवार के नौ सदस्यों को भी क्वारंटीन में रखा गया है। सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। प्रशासन के लिए उन लोगों को चिह्नित करने की चुनौती है, जिनके साथ दोनों ने ट्रेन में सफर किया और मिले-जुले थे। सीएमएस डॉ एके शर्मा ने बताया कि पीड़ित युवक को जिला अस्पताल के आइसोलेशन में रखकर उपचार किया जा रहा है। वहीं दोनों परिवारों के 20 सदस्यों को होम क्वारंटीन करते हुए निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

क्वारंटीन में परिवार, खाने पीने को कुछ नहीं
जौनपुर। कोरोना पॉजीटिव मिले युवक को जिला अस्पताल के आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं उसके परिवार के सभी सदस्यों को घर में ही क्वारंटीन करने को कहा गया है। सोमवार की देर शाम रिपोर्ट आने के बाद से ही परिवार के सभी सदस्य क्वारंटीन किए गए हैं। वे खुद बाहर नहीं निकल रहे और न ही लोग उनके पास जा रहे हैं। मजदूरी कर भरण-पोषण करने वाले इस परिवार के लिए खाने-पीने की दिक्कतें खड़ी हो गई है। फोन पर बातचीत में पिता ने बताया कि वह मजदूरी करता है। सोमवार की शाम सामान लाने ही घर से निकला था, तब तक रिपोर्ट आ गई। इसके बाद से ही पूरा परिवार घर में है। बच्चे भूख से बिलख रहे हैं, जिन्हें खाने के लिए देने को कुछ नहीं है। समझ नहीं आ रहा कि क्या करें। कुदरत ने न जाने किस गुनाह की सजा दी है। उन्होंने बताया कि अफसर फोन कर हालचाल ले रहे हैं। समय-समय पर दवा पहुंचाई जा रही है लेकिन खाने-पीने का इंतजाम नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed