फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Another brother scorched due to stabilizer explosion also died

स्टेब्लाइजर फटने से झुलसे दूसरे भाई ने भी तोड़ा दम

Sat, 04 Dec 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Another brother scorched due to stabilizer explosion also died
थानागद्दी। चंदवक थाना क्षेत्र के गोबरा गांव में करीब दो सप्ताह पहले स्टेब्लाइजर फटने से झुलसे दूसरे युवक ने भी शुक्रवार की रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एक सप्ताह पहले ही उसके बड़े भाई की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। घर में दो बेटों की मौत से कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

दो सप्ताह पहले गोबरा गांव में बीरबल यादव घर के पास सीमेंट शेड के निर्मित कमरे में लगे पंपिंग सेट का स्टेबलाइजर शार्ट सर्किट के कारण धूं-धूंकर जलने लगा था। धुंआ देख बीरबल के दो बेटे सूर्यकांत यादव (23) और सौरभ यादव (18) ने दौड़कर आग बुझाने का प्रयास किया था लेकिन स्टेब्लाइजर आग का गोला बनकर फट गया था, जिससे दोनों भाई झुलस गए थे। परिवार के लोगों ने इलाज के लिए भोजूबीर वाराणसी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए थे। इलाज के दौरान दोनों युवकों की हालत नाजुक बनी हुई थी। पिछले सप्ताह रविवार की रात सूर्यकांत यादव (23) ने दम तोड़ा था। इसके बाद अब शुक्रवार को सौरभ यादव ने भी दम तोड़ दिया। दो सगे भाइयों की एक सप्ताह में मौत से परिवार में शोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed