फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Annual examinations of council schools will start from March 16, schedule released

Jaunpur News: 16 मार्च से शुरू होंगी परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं, शेड्यूल जारी

Fri, 27 Feb 2026 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Annual examinations of council schools will start from March 16, schedule released
जौनपुर। जिले के 2807 परिषदीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षाओं की तारीखें घोषित कर दी गई हैं। बेसिक शिक्षा परिषद के अनुसार, परीक्षाएं 16 से 20 मार्च के बीच दो पालियों में 9:30-11:30 और 12:30-2:30 बजे के बीच कराई जाएंगी। बीएसए डाॅ. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि डायट की ओर से तैयार प्रश्नपत्रों के आधार पर परीक्षाएं कराई जाएंगी। प्रधानाध्यापक अपनी सुविधा अनुसार मौखिक परीक्षा की तिथि तय करेंगे। परीक्षा के बाद 30 मार्च को अभिभावकों की मौजूदगी में रिपोर्ट कार्ड बांटे जाएंगे। कक्षा एक की वार्षिक परीक्षा केवल मौखिक होगी। कक्षा दो से पांचवीं तक लिखित और मौखिक दोनों परीक्षाएं होंगी। इसमें बहुविकल्पीय, अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न शामिल किए जाएंगे। लिखित परीक्षा की अवधि दो घंटे तय की गई है। वहीं मौखिक परीक्षा की तिथि विद्यालय स्तर पर प्रधानाध्यापक अपने अनुसार निर्धारित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed