फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ankush Yadav from Jaunpur will play in the Indian Pro Badminton League

Jaunpur News: इंडियन प्रो बैडमिंटन लीग में खेलेंगे जौनपुर के अंकुश यादव

Mon, 12 Oct 2026 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Ankush Yadav from Jaunpur will play in the Indian Pro Badminton League
जौनपुर। मछलीशहर के अगहुवा ग्राम पंचायत के सवैया गांव निवासी युवा बैडमिंटन खिलाड़ी अंकुश कुमार यादव का चयन इंडियन प्रो बैडमिंटन लीग के लिए हुआ है। वह लीग में शटल स्नाइपर्स हैदराबाद टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी इस उपलब्धि से गांव समेत जिले के खेल प्रेमियों में खुशी है। अध्यापक नरेंद्र प्रताप यादव और राजदुलारी देवी के बेटे अंकुश वर्तमान में कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित एनएस स्पोर्ट्स अकादमी में बैडमिंटन का प्रशिक्षण ले रहे हैं। गांव से निकलकर राष्ट्रीय स्तर की लीग तक पहुंचने का उनका सफर कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। अंकुश ने कहा कि यह उनके साथ गांव और जिले के लिए भी गर्व की बात है। उनका लक्ष्य लीग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर टीम को मजबूती देना और अपनी अलग पहचान बनाना है। लीग के संस्थापक विनीत चतुर्वेदी हैं, जबकि पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह को इसका कमिश्नर नियुक्त किया गया है। टूर्नामेंट में दिल्ली, गुजरात, जयपुर, लखनऊ, पंजाब, हैदराबाद, मुंबई और कोलकाता की टीमें हिस्सा लेंगी। अंकुश जिस शटल स्नाइपर्स हैदराबाद टीम से खेलेंगे, उसकी मालकिन टीवी अभिनेत्री फलक नाज हैं। लीग के मुकाबले 22 से 26 अक्तूबर तक मुंबई के अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले जाएंगे। इनका सीधा प्रसारण सोनी लिव पर किया जाएगा। अंकुश ने अपने खेल सफर में सहयोग देने वाले बाबा मौर्य, डॉ. नरेंद्र पाठक, चंदन पटवा, शुभम खरे, डॉ. अनीथा कुमारी, हर्षित सिंह कुशवाहा और आशुतोष चौहान सहित अपने मित्रों व शुभचिंतकों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article