फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Anjani Prajapati became the president, Satish Jaiswal became the secretary

Jaunpur News: अंजनी प्रजापति बने अध्यक्ष, सतीश जायसवाल सचिव

Sun, 30 Nov 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Anjani Prajapati became the president, Satish Jaiswal became the secretary
जेसीआई के नव निर्वाचित पदाधिकारी।- संगठन
जौनपुर। नगर में स्थित एक होटल में शनिवार को जेसीआई जौनपुर के अध्यक्ष और सचिव का चुनाव हुआ। अंजनी प्रजापति को संस्था का 62वां अध्यक्ष और सतीश जायसवाल को सचिव पद पर चुना गया। चुनाव अधिकारी आशुतोष जायसवाल रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरूआत संस्था के सदस्य राज साहू के आस्था पाठ से हुई। पूर्व मंडलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल, जोन अधिकारी डाॅ. संदीप पांडेय, पूर्व अध्यक्ष क्रम संजय गुप्ता, डाॅ. दिलीप सिंह ने चुनाव प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। चुनाव अधिकारी आशुतोष जायसवाल ने नियमों के बारे में बताया। सभी पूर्व अध्यक्षों व सदस्यों की उपस्थिति में अंजनी प्रजापति को वर्ष 2026 के लिए अध्यक्ष पद पर चुना गया। सचिव पद के लिए सतीश जायसवाल के नाम पर मुहर लगाई गई।
विज्ञापन

इसकी घोषणा वर्तमान अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव ने की। नव चयनित अध्यक्ष अंजनी ने कहा कि जनपद की सबसे प्राचीन संस्था का अध्यक्ष होना गौरव की बात है। संस्था के पूर्व अध्यक्षों के अनुभवों एवं नये साथियों को साथ लेकर संस्था को नई ऊंचाई देने का प्रयास करेंगे। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष आलोक सेठ, पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल, राकेश जायसवाल, शशांक सिंह, कोषाध्यक्ष प्रशांत सिंह, राज साहू, भरत सेठ, ताहिर कादरी, अजयनाथ जायसवाल, राजकुमार जायसवाल आदि मौजूद रहे। संचालन सतीश जायसवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed