फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Animal smuggler shot in leg in police encounter, accomplice absconding

Jaunpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक पशु तस्कर के पैर में लगी गोली, साथी फरार

Sun, 22 Dec 2024 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Animal smuggler shot in leg in police encounter, accomplice absconding
कोतवाली और सुजानगंज की संयुक्त पुलिस टीम के साथ मुठभेड़ में गो तस्करी का एक आरोपी गिरफ्तार किया गया। उसके पैर में गोली लगी। सुजानगंज मार्ग पर मुस्तफाबाद पुलिया पर शुक्रवार की रात कार्रवाई हुई। गिरफ्तार आरोपी के पास से एक बाइक, तमंचा, कारतूस और खोखा बरामद हुआ। आरोपी का मछलीशहर सीएचसी में इलाज कराया गया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सुजानगंज रोड पर पराहित गेट के पास चेकिंग के दौरान मछलीशहर और सुजानगंज की संयुक्त टीम शुक्रवार की रात सर्किल क्षेत्र में अपराध की रोकथाम के संबंध में बातचीत कर रही थी। इसी समय सुजानगंज रोड पर पराहित गेट के पास चेकिंग के दौरान दो बादमाश सुजानगंज की तरफ से आते दिखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बाइक चला युवक गाड़ी मोड़कर सुजानगंज की तरफ भागने लगा। थानाध्यक्ष मछलीशहर और उनकी टीम बदमाश का पीछा करते हुए मुस्तफाबाद पहुंची थी कि तभी कंट्रोल रूम की सूचना पर थानाध्यक्ष सुजानगंज ने बाइक सवार को घेर लिया। पुलिस से घिरते देख बाइक सवार वाहन दाहिनी तरफ मोड़कर भागने लगे, तभी पुलिया पार करते समय गाड़ी पुलिया से टकरा गई और वे गिर गए। आगे बढ़े तो बदमाशों ने फायर कर दिया, जिसमें एक गोली थानाध्य़क्ष मछलीशहर की बुलेट प्रूफ जैकेट पर सीने के बाई तरफ लगी। आत्मरक्षा में उन्होंने अपनी सर्विस पिस्टल से फायर किया। इसके बाद बदमाशों की तरफ से गोली चलनी बंद हो गई। पुलिस आगे बढ़ी तो कुछ दूरी पर एक बदमाश पड़ा कराह रहा था। दूसरा आरोपी अंधेरे का लाभ लेकर भाग गया। घायल बदमाश आरिफ निवासी लमहन थाना महराजगंज जौनपुर गोतस्करी का आरोपी है, जिसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि सुफियान निवासी लमहन थाना महराजगंज भाग गया। गिरफ्तार बदमाश पर पंवारा, जफराबाद, महराजगंज आदि थानों में 12 मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ में बदमाश को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह और थानाध्यक्ष राजीव मल्ल आदि मौजूद रहे। क्षेत्राधिकारी मछलीशहर विवेक सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में एक पशु तस्कर को जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगी। उसका साथी फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed