फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Animal smuggler involved in the murder of head constable arrested in encounter, shot in the leg

Jaunpur News: हेड कांस्टेबल की हत्या में शामिल पशु तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Tue, 20 May 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Animal smuggler involved in the murder of head constable arrested in encounter, shot in the leg
बक्शा (जौनपुर)। पिकअप से कुचलकर हेड कांस्टेबल दुर्गेश सिंह की हत्या में शामिल पशु तस्कर राजू यादव को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। चुरावनपुर हाईवे पर रविवार की रात हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी फायरिंग में पशु तस्कर के पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरा बदमाश काजू भागने में सफल रहा। गिरफ्तार पशु तस्कर के पास से एक तमंचा व एक बाइक बरामद हुई है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस के अनुसार, बुधवार और शनिवार की रात पिकअप से जलालपुर और चंदवक पुलिस पर जो हमला हुआ था, उसमें ये दोनों पशु तस्कर शामिल थे। चंदवक में हेड कांस्टेबल की हत्या के बाद जब पुलिस ने वाराणसी के चोलापुर से तस्करों का पीछा किया था, उस समय भी एक बाइक पर दोनों सवार थे। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि बक्शा व तेजीबाजार थाने की पुलिस चुरावनपुर के पास हाईवे पर चेकिंग कर रही थी। सूचना मिली कि हाईवे से चुरावनपुर मार्ग पर एक बाइक से दो बदमाश आ रहे हैं। पुलिस ने चुरावनपुर जाने वाली सड़क से करीब 100 मीटर आगे नहर की पुलिया के पास घेराबंदी की। इसी दौरान बक्शा हाईवे की तरफ चुरावनपुर जाने वाली सड़क पर एक बाइक तेजी से आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर बाइक सवार तेजी से दाहिने ओर मुड़े लेकिन लड़खड़ाकर गिर गए। इसके बाद दोनों खेत की मेढ़ की आड़ लेकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। घायल ने अपना नाम राजू यादव (21) निवासी मथुरापुर कोठवां थाना जलालपुर बताया, जबकि दूसरे बदमाश का नाम काजू निवासी तालाबेला थाना चोलापुर वाराणसी बताया। पकड़े गए बदमाश पर जलालपुर में एक व चंदवक में दो मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed