फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Animal farmers will get government support: Upendra Tiwari

पशु पालकों को मिलेगी सरकारी सहायता: उपेन्द्र तिवारी

Mon, 14 Oct 2019 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Animal farmers will get government support: Upendra Tiwari
पशु पालकों को मिलेगी सहायता: उपेंद्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
केराकत। जिले के प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि सरकार चार पशुओं का पालन करने वाले किसानों को सहायता देगी। उन्हें इसके लिए 3600 मिलेंगे। कहा कि सरकार ने गोशाला की स्थापना कर के पशुओं को बचाने का कार्य किया है। जो किसान छुट्टा पशुओं से परेशान हैं, उनको भी समस्या से निजात दिलाई जाएगी।
रविवार को केशवपुर में पेट्रोल पंप के उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से कहा कि सपा सरकार में प्रदेश में गुंडा और माफिया का बोलबाला था। जब से भाजपा की सरकार बनी है। गुंडाराज पर अंकुश लगा है। अब प्रदेश में कानून का राज चल रहा है। बड़ी कंपनियों ने उत्तर प्रदेश में उद्योग स्थापित कर रही हैं। प्रदेश विकास के रास्ते पर है। हर वर्ग को उसका हक मिल रहा है। इस अवसर पर विधायक दिनेश चौधरी, एमएलसी चेतनारायन सिंह, पूर्व सांसद धनंजय सिंह, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु, माध्यमिक शिक्षक संघ प्रांतीय उपाध्यक्ष रमेश सिंह, डा. अब्दुल कादिर खांन, शशि प्रकाश मिश्र, डा. प्रमोद श्रीवास्तव, सरोज सिंह, पूर्व एमएलसी प्रमोद मिश्र, सौरभ कुमार, विक्रमादित्य आदि उपस्थित रहे। शिक्षक नेता राजेश सिंह व कामना राय ने अंग वस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर अतिथियों को सम्मानित किया। संचालन शम्भू रतन उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन

इनसेट
प्रभारी मंत्री ने स्व. रमाशंकर उपाध्याय को किया नमन
बक्शा। राज्यमंत्री उपेन्द्र तिवारी रविवार की शाम सवंसा गांव मेें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक रहे स्व. रमाशंकर उपाध्याय को उनकी प्रथम पुण्यतिथि श्रंद्धाजलि अर्पित की। संघ प्रचारक अशोक कुमार उपाध्याय, पूर्व सूचना आयुक्त सुभाष सिंह, विहिप जिलाध्यक्ष डॉ. राकेश दूबे, भाजपा नेता सुधाकर उपाध्याय, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं टीडी लॉ कालेज के प्राचार्य सूर्यप्रकाश सिंह मुन्ना, डॉ. ज्ञानदेव द्विवेदी, डॉ. मनोज मिश्र, शैलेन्द्र दूबे, अरुण उपाध्याय, सूर्यप्रकाश चौबे, आशीष जायसवाल, अशोक गुप्ता, ज्ञानप्रकाश एवं आभार प्रमोद कुमार उपाध्याय ने भी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed