फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Angry with his family, he climbed an electric pole and died due to electric shock

Jaunpur News: घरवालों से नाराज होकर चढ़ गया बिजली के खंभे पर, करंट से मौत

Sat, 26 Apr 2025 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Angry with his family, he climbed an electric pole and died due to electric shock
मल्हनी। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खातीरपुर भैंसा गांव में शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे एक युवक घरवालों से नाराज होकर बिजली के खंभे पर चढ़ गया। करंट से उसकी मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है। गांव निवासी राजेश (45) राजगीर का कामकाज करता था। परिजनों से किसी बात से नाराज होकर घर से 200 मीटर दूर एक बिजली के खंभे पर चढ़ गया और करंट की चपेट में आ गया। लोगों ने थोड़ी देर बाद बिजली के खंभे पर शव को जलते देखा। लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि राजेश का शव खंभे पर लटका था। पुलिस ने मौके पर ही पहुंचकर शव को लेकर जांच करनी शुरू की। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि मृतक को नशे की लत थी। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

आठ बच्चों का पिता था राजेश-राजेश के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। पैसों को लेकर घर में आये दिन विवाद होता था। उसे नशे की लत लगी थी। वह राजगीर का काम करके परिवार का भरण-पोषण करता था। वह 6 भाइयों में दूसरे नंबर पर था। कई वर्षों से सभी भाई अपने परिवार के साथ अलग रहते थे। उसके 8 बच्चे विक्की (13), मिस्टर (9), वंदना (8), करिया (6), गुलशन (5), निधि (4), शलगम (3), लालबाबू (1) हैं। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed