फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   angry Villagers protest at police station in jaunpur for arrest of knife wielding accused

जौनपुरः चाकूबाजी के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, थाने पर प्रदर्शन

Sat, 05 Jun 2021 03:36 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 05 Jun 2021 03:36 PM IST
सार

जौनपुर जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र के सुईथाकला निवासी मदनलाल बिंद (43) का बृहस्पतिवार को गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया था। विपक्षियों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस आरोपी को पकड़ने की बजाय उन पर मामले मे सुलह का दबाव बना रही है।

विज्ञापन
angry Villagers  protest at police station in jaunpur for arrest of knife wielding accused
सरपतहां थाने पर शनिवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के सरपतहां थाने पर शनिवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। चाकूबाजी के मामले में पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर थाने के सामने आमरण अनशन की चेतावनी दी। मामला दो समुदाय का होने के कारण गांव में तनाव बना हुआ है।

विज्ञापन


 बता दें कि सरपतहां थाना क्षेत्र के सुईथाकला निवासी मदनलाल बिंद (43) का बृहस्पतिवार को गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया था। विपक्षियों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। परिजनों ने आननफानन सीएचसी सुईथाकला में भर्ती कराया। घटना के बाद आरोपी समेत पूरा परिवार घर बंद फरार हो गया था।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस आरोपी को पकड़ने की बजाय उन पर मामले मे सुलह का दबाव बना रही है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को सरपतहां थाने के सामने प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। शासन-प्रशासन से मांगा किया कि तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई न की गई तो वह आमरण अनशन पर बैठेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed