फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Angry villagers gheraoed the power house due to frequent burning of transformers

Jaunpur News: बार-बार ट्रांसफाॅर्मर जलने से नाराज ग्रामीणों ने पावर हाउस का किया घेराव

Tue, 22 Jul 2025 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers gheraoed the power house due to frequent burning of transformers
रामनगर। बिजली कटौती व बार-बार ट्रांसफाॅर्मर जलने की समस्या को लेकर नोनारी गांव के सैकड़ों ग्रामीण प्रधान धीरेंद्र सिंह सिंटू के नेतृत्व में सोमवार को पावर हाउस का घेराव कर प्रदर्शन किया नोनारी गांव में बीते एक महीने से बिजली की गंभीर समस्या बनी हुई है। इस अवधि में 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर चार बार जल चुका है। रविवार को लगाया गया नया ट्रांसफॉर्मर भी एक घंटे के भीतर ही जल गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जो ट्रांसफार्मर लगाया गया था, उसमें पहले से ही चार जगह लीकेज था। गांव व बाजार में अंधेरा पसरा हुआ है। बिजली न होने से किसान धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं और छात्र-छात्राएं पढ़ाई से वंचित हैं। भीषण गर्मी में छोटे बच्चों व बुजुर्गों को रात गुजारना मुश्किल हो गया है। मौके पर पहुंचे नेवढ़िया के जूनियर इंजीनियर विनोद प्रजापति ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि शाम तक नया ट्रांसफॉर्मर लगवा दिया जाएगा। प्रदर्शन की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस मौके पर कन्हैया, बसंत लाल जायसवाल, बबलू मोदनवाल, बेचू अली, दीपक सिंह, शिवपूजन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एक सप्ताह में 7 ट्रांसफाॅर्मर जले, आपूर्ति बाधित-बदलापुर। नगर पंचायत क्षेत्र में एक सप्ताह के अंदर सात ट्रांसफाॅर्मर जल गए। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई। उमस भरी गर्मी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज के समीप लगा 100 केवीए, वार्ड नंबर 12 दाउदपुर में 100 केवीए, वार्ड नंबर 10 भलुआही में नगर पंचायत सीमा पर लगा 10 केवीए, पाल सर्विस के समीप 10 केवीए, वार्ड नंबर पांच कमलेश मिश्रा के घर के समीप लगा 10 केवीए, वार्ड नंबर दो उद्पुर घाटमपुर में लालमणि गुप्त के घर के समीप लगा 63 केवीए और वार्ड नंबर 13 पुरानी बाजार में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया है। इसके उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। पेय जल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। उमस भरी भीषण गर्मी से लोग बेहाल है। एसडीओ एस के सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की जानकारी है। शीघ्र ही बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed