फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Angry residents surrounded by water logging, sloganeering

जल जमाव से नाराज रहवासियों घेरा नगर पालिका, की नारेबाजी

Sat, 08 Oct 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Angry residents surrounded by water logging, sloganeering
मुंगराबादशाहपुर। नाली का गंदा पानी सड़क पर जमने और हल्की बारिश होते ही घरों में गंदा पानी घुसने की समस्या से परेशान गजराजगंज मोहल्ले के पटेल बस्ती में रहने वाले लोगों ने शुक्रवार को नगर पालिका कार्यालय का घेराव किया। मुख्य गेट को बंद कर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। आंदोलित लोगों ने कहा कि जल निकासी की ठोस व्यवस्था नहीं होने से लोगों के घरों में गंदा पानी घुस रहा है। इससे संक्रामक बीमारियों का डर बना हुआ है। चार दिन के भीतर समस्याओं का हल न होने पर मुख्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करने को विवश होंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मेन रोड से लेकर पटेल बस्ती में करीब 400 मीटर तक की सड़क पर जगह-जगह महीनों से जल भराव है। जल निकासी न होने से घरों में गंदा पानी घुस रहा है। सड़क के किनारे नाले का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर लगातार बह रहा है। डेंगू, मलेरिया जैसी संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं। यहां कई लोग बीमार हो चुके हैं।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि कई बार पालिका प्रशासन से लिखित व मौखिक शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अधिशासी अधिकारी व चेयरमैन पर वार्ड की अनदेखी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी किया। प्रदर्शन करने वालों में लल्लू पटेल, कृपाशंकर, वीरेंद्र, साहब लाल, सूरज यादव, अनिल जायसवाल, सियाराम, राजाराम, रामअधार, अभिषेक पटेल, घनश्याम, सोमनाथ आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर इस संबंध में पालिकाध्यक्ष शिवगोविंद साहू ने कहा कि अत्यधिक बारिश के कारण जलभराव हुआ है। उपेक्षा का आरोप गलत है, जो भी समस्याएं हैं, उसे दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed