फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Angry husband swings from the noose for not seeing off his wife

Jaunpur News: पत्नी की विदाई नहीं होने नाराज पति फंदे से झूला

Mon, 10 Jul 2023 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Angry husband swings from the noose for not seeing off his wife
नेवढ़िया थाना क्षेत्र के गुतवन गांव निवासी एक युवक दो दिन पहले पत्नी की विदाई कराने के लिए ससुराल गया था। वहां विदाई न होने पर घर आया और फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

नेवढ़िया थाना क्षेत्र के गुतवन गांव निवासी 28 वर्षीय रवींद्र कुमार यादव पुत्र स्व. चंद्रबली यादव शनिवार को अपने ससुराल वाराणसी जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के बंदा गांव में पत्नी की विदाई कराने गया था। ससुराल वालों ने विदाई करने से इन्कार कर दिया। इस दौरान विवाद भी हुआ। नाराज रवींद्र घर वापस आकर रविवार की शाम अपने कमरे में फंदा लगा लिया। शाम करीब छह बजे रवींद्र के बड़े भाई का बेटा घर के अंदर मोबाइल लेने गया तो देखा कि चाचा फंदे पर लटका हुआ था। सूचना पर चौकी इंचार्ज सितमसराय ने पहुंचकर शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में चौकी प्रभारी सितमसराय संदीप शर्मा ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंची थी। बड़े भाई धर्मेंद्र ने आत्महत्या की तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed