{"_id":"5830b08a4f1c1b5936902060","slug":"angry-by-the-lack-of-cash-in-banks","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में कैश की कमी से गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में कैश की कमी से गुस्सा
jaunpur
Updated Sun, 20 Nov 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
पवारा में यूबीआई में पैसा निकालने के लिए लगी महिलाओं और पुरूषों की लंबी लाइन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजार और पांच सौ रुपए के नोट बंद होने से बैंक भी कंगाली के दौर से गुजर रहे हैं। शनिवार को भी कई बैंक शाखाओं में कैश के अभाव के चलते लोगों को भुगतान नहीं हो सका। खाते से रुपये निकालने के लिए सुबह से लाइन लगाए लोगों को दोपहर में पता चला कि आज भुगतान नहीं होगा तो वे मायूस लौट गए।
कई कई घंटे लाइन में खड़े लोगों की भीड़ अब उग्र हो रही है । लोगों के आक्रोश के आगे बैंक अधिकारी भी खौफ में हैं। शनिवार को पीएनबी की रुधौली शाखा के अधिकारी और कर्मचारी बैंक पहुंचे तो बाहर जमा भीड़ को देख वह बैंक में न जाकर एक दूकानपर जाकर बैठ गए। बैंक के कर्मचारी इसलिए भी डरे सहमे थे कि शुक्रवार की रात में बैंक में कैश
पहुंचा तो इलाके के कुछ प्रभावी लोगों ने जबरन भुगतान ले लिया। बैंक के शाखा प्रबंधक ने इसकी शिकायत पुलिस से भी की थी। पुलिस ने तहरीर मांगा तो वह तहरीर देने को तैयार नहीं हुए। शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे पहुंची पुलिस ने बैंक अधिकारियों को सुरक्षा का भरोसा दिया तो बैंक का ताला खुल सका।