फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Angry BJP workers encircle CO due to case registration

केस दर्ज होने से क्षुब्ध भाजपाइयों ने सीओ का किया घेराव

Wed, 08 Jul 2020 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Angry BJP workers encircle CO due to case registration
केराकत डाकबंगले पर सीओ से बात करते सांसद वीपी सरोज। - फोटो : JAUNPUR
थानागद्दी। सड़क जाम करने के आरोप में वरिष्ठ भाजपा नेता छविनाथ चौबे सहित 30 लोगों पर केस दर्ज होने के विरोध में गुस्साए कार्यकर्ताओं ने बुधवार को क्षेत्राधिकारी कार्यालय का घेराव किया। डाक बंगले पर पहुंचे सांसद बीपी सरोज ने भी सीओ को बुलाकर नाराजगी जताई। सीओ ने घटना की वीडियो देखने के बाद ही कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

दो जुलाई को मथुरापुर के चकसुदी में दीपचंद गुप्त का कच्चा मकान बारिश से गिर गया था। मलबे में दीपचंद के पुत्र पंकज (14) की मलबे में दबकर मौत हो गई थी। गुस्साए ग्रामीणों ने थानागद्दी-जलालपुर मार्ग जाम कर दिया था। इस मामले में केराकत पुलिस ने भाजपा नेता छविनाथ चौबे सहित पांच नामजद और 25 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। इससे आक्रोशित कार्यकर्ता बुधवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेश सिंह और विनोद सिंह के नेतृव में सीओ अजय श्रीवास्तव के कार्यालय पहुंचकर घेराव किया। उन्होंने मुकदमा वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

इसी बीच सांसद बीपी सरोज केराकत स्थित डाक बंगले पर पहुंच गए। भाजपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल सांसद से मिला और वृद्ध भाजपा नेता को साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया। संज्ञान में लेते हुए सांसद बीपी सरोज ने सीओ अजय श्रीवास्तव को बुलवाकर पूरे मामले की जानकारी ली और मुकदमे हटाने को कहा। इस मौके पर केराकत विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष रामसमुझ निषाद, संजय पांडेय, संजय सिंह, अनिल पांडेय, रमेश सिंह फौजी, आदर्श चौबे, अमित सिंह, संदीप दुबे, प्रदीप,अतुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, इस बाबत सीओ अजय श्रीवास्तव का कहना था कि सांसद से वार्ता हुई है। जाम लगाने के दौरान वीडियो रिकार्डिंग कराई गई थी। रिकार्डिंग में देखकर भाजपा नेता की गतिविधि की जांच की जाएगी। अगर इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं होगी तो मुकदमे से नाम हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed