{"_id":"5eea56a68ebc3e42d4747134","slug":"anger-everywhere-on-china-s-nefarious-activities-jaunpur-news-vns530731463","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन की नापाक हरकतों पर हर तरफ गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन की नापाक हरकतों पर हर तरफ गुस्सा
विज्ञापन
20- बोलती तस्वीर भारतीय सैनिकों के सीमा पर शहीद होने के विरोध में दिवानी न्यायालय में चीन के राष्ट्
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। लद्दाख की गलवान घाटी में एलएसी पर चीनी सेना से झड़प में 20 जवानों की शहादत के बाद हर तरफ गम और गुस्सा है। बुधवार को लोगों ने चीन के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया। चीनी राष्ट्रपति और चीन का प्रतीकात्मक झंडा जलाकर विरोध जताया तो कैंडल जलाकर सीमाओं की रक्षा में शहीद हुए वीर सपूतों को नमन किया। भारतीय सेना के शौर्य की भी सराहना की। सरकार से चीन को कड़ा सबक सिखाने की मांग की।
सीमा पर हुई गोलीबारी में भारतीय सैनिकों की शहादत पर दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। चीन के राष्ट्रपति की फोटो और वहां के झंडे की प्रतीकात्मक फोटो जलाकर गुस्से का इजहार किया। इस दौरान चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। अधिवक्ताओं ने कहा कि चीनी उत्पाद का बहिष्कार कर उसे व्यापारिक रूप से कमजोर करने की जरुरत है। चीन के इस कायराना हरकत पर उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। नेपाल व पाकिस्तान को भी सबक सिखाना जरूरी है। भारत को सर्जिकल स्ट्राइक की तरह कोई ठोस कदम उठाकर बदला लेना चाहिए। अधिवक्ताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। इस अवसर पर सुरेंद्र दत्त पाठक, प्रेमनाथ पाठक, सुरेंद्र मिश्र, हिमांशु श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, रीता सरोज, पूजा भारती, पुनीत शुक्ला, अभिनव मिश्र, प्रेमनाथ पाठक, अरविंद राय, ज्ञानेंद्र दुबे, रूद्र प्रकाश यादव, रामभुवन मिश्रा आदि मौजूद रहे। उधर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय पर शहीद जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किया। जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने कहा कि चीन ने भारत को 45 साल बाद फिर धोखा दिया है। अब उसे सबक सिखाने की जरुरत है। शहर अध्यक्ष सौरभ शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सरकार के साथ खड़ी है और सरकार से मांग करती है कि चीन को मुंहतोड़ जबाव दिया जाए। इस मौके पर राकेश सिंह डब्बू, धर्मेंद्र निषाद, राजकुमार गुप्ता,तौकीर खान, दिल्लू नीरज राय, विकास तिवारी, बब्बी खान,आरपी गौतम आदि रहे। एआईएमआईएम जिला इकाई ने पार्टी कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा की। चीन व नेपाल का झंडा जलाकर विरोध दर्ज कराया। जिलाध्यक्ष इमरान बंटी ने कहा कि नेपाल भारतीय क्षेत्र को अपने नक्शे में बता रहा है, जो भारत के नागरिकों को बर्दाश्त नहीं। चीन की सह पर नेपाल कार्य कर रहा है। चीन पर सर्जिकल स्ट्राइक कर मुंहतोड़ जवाब देने की आवश्यकता है। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष जावेद सिद्दीकी, मोहम्मद मेराज, अयाज आजमी, गुलशाद खान, शफीक, समद, मो. फैसल आदि उपस्थित रहे। सिंगरामऊ: लद्दाख बॉर्डर पर गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में जवानों की शहादत को युवाओं ने नमन किया। कस्बे में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि चीन को उसकी औकात पता चलनी चाहिए। उसे यह बताना जरूरी है कि यह 1962 का भारत नहीं है। भारत बदल चुका है। राजनीतिक दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ ही भारतीय सेना का मनोबल काफी ऊंचा है। हमारी सेना विश्व की बेहतर सेनाओं में शामिल है। इस मौके पर त्रिपुरेश मिश्र, राजकेशर यादव, विपिन कुमार, अजय, निखिल मिश्र, शिवम मिश्र आदिरहे।
केराकत में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
केराकत। तहसील व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने बुधवार को नगर चौराहे पर प्रदर्शन कर चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। व्यापारियों ने चीन की नापाक हरकत गुस्से का इजहार करते हुए उसे सबक सिखाने के लिए चीनी सामानों के बहिष्कार का एलान किया। लोगों से अपील की कि अब कोई भी भारतीय नागरिक चीनी सामानों का उपयोग न करे और न ही विक्रय करे। प्रदर्शन में नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष अध्यक्ष मनोज जायसवाल, चंदन सेठ, अमित सेठ, आलोक कमलापुरी, ज्ञानचंद, संतोष साहू, संजय मौर्या, विवेक गोस्वामी, सत्येंद्र गुप्ता, अजय सोनकर, दिलीप सोनकर आदि व्यापारी शामिल रहे। उधर, केराकत तहसील बार एसोसिएशन ने अध्यक्ष छोटेलाल निडर की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा की। इसमें सभी ने एक स्वर में चीन को कड़ा सबक सिखाने की मांग की। इस दौरान पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव के निधन पर भी शोक जताया गया। श्रद्धांजलि सभा में महेंद्र शंकर पांडेय, नमोनाथ शर्मा, ओमप्रकाश दुबे, अवधेश सिंह, अशोक यादव, हीरेंद्र यादव, जयप्रकाश मौर्य, विवेक कुमार सिंह, लालबहादुर शुक्ला, उदयराज कन्नौजिया, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
---