फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Anger erupted over lack of action in knife-fighting, demonstration at police station

चाकूबाजी में कार्रवाई न होने पर भड़का गुस्सा, थाने पर प्रदर्शन....

Sat, 05 Jun 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Anger erupted over lack of action in knife-fighting, demonstration at police station
चाकूबाजी के मामले में पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने सरपतहां थाने पर प्रदर्शन किया। आरोपियों पर कार्रवाई न होने पर थाने के सामने आमरण अनशन की चेतावनी दी। इस मामले को लेकर गांव में तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन

सरपतहां थाना क्षेत्र के सुईथाकला निवासी मदनलाल बिंद (43) का बृहस्पतिवार को गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया था। आरोप है कि विपक्षियों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। परिजनों ने आनन-फानन में सीएचसी सुईथाकला में भर्ती कराया। घटना के बाद आरोपी समेत पूरे परिवार के लोग घर बंद फरार हो गए थे। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस आरोपी को पकड़ने की बजाय उन पर मामले में सुलह का दबाव बना रही है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को सरपतहां थाने के सामने प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी कि तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई नहीं की गई तो वह आमरण अनशन पर बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed