फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Anganwadi workers protest against suspension

निलंबन के विरोध में आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 16 Mar 2021 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers protest against suspension
मछलीशहर तहसील में अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन करतीं आंगवाड़ी कार्यकत्री। संवाद - फोटो : JAUNPUR
मछलीशहर। क्षेत्र के कोरमलपुर में बीएलओ के पद पर तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के निलंबने के विरोध में साथी कर्मियों ने मंगलवार को तहसील में प्रदर्शन किया। इसमें तत्काल निलंबन वापस लेने और अन्य मांगों से संबंधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रदर्शन कर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में मांग की है कि कोरमलपुर में तैनात बीएलओ गुलाबी देवी का निलंबन तत्काल वापस लिया जाए। मतदाता सूची में गड़बड़ी करने का आरोप निराधार है। मतदाता सूची में नाम काटने और जोड़ने को लेकर गांव स्तर पर काफी विवाद झेलना पड़ता है। इससे आए दिन बीएलओ की उच्च अधिकारियों से गलत शिकायत कर उन्हें परेशान और प्रताड़ित किया जाता है। ऐसी स्थिति में मांग की गई कि आंगनबाड़ी वर्कर को पंचायत स्तर पर बीएलओ की जिम्मेदारी से मुक्त किया जाए। चेतावनी दी कि मांग पूरी न हुई तो भूख हड़ताल की जाएगी। इस अवसर पर संगठन की जिलाध्यक्ष सुनीता यादव, ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमा पटेल, संगठन मंत्री तारा, कुंता देवी, आरती मौर्य, पुष्पा, कुसुम, लालती, शशिकला, राजकुमारी, मनीषा, जय देवी, साधुरी, गुलाबी आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed