बदलापुर/केराकत। बदलापुर व केराकत ब्लाक सभागार में बुधवार को बाल विकास परियोजना के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शासन की ओर से दिए गए मोबाइल का आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं वितरण किया गया । इस दौरान बदलापुर ब्लाक सभागार में मोबाइल बांटते हुए विधायक रमेश चन्द्र मिश्र ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि छोटे कर्मचारी भी नेटवर्क से जुड़कर आसान तरीके से कार्य करें। मोबाइल से कार्यकत्रियां सीधे नेटवर्क से जुड़कर अपने विभाग का कार्य आसानी से कर सकेंगी।
प्रभारी सीडीपीओ सुनीता रावत ने मोबाइल के उपयोग के विषय में विस्तृत जानकारी दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गंगा प्रसाद सिंह एवं संचालन एडीओ पंचायत रामअवध ने किया। इस अवसर पर बीडीओ गौरवेन्द्र सिंह, विनोद मौर्य,सत्यम सिंह, स्वतंत्र मिश्रा, आशा मिश्रा,उमावती सिंह, प्रेमा सिंह सहित आदि उपस्थित रहे। केराकत ब्लाक सभागार में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को विधायक दिनेश कुमार चौधरी ने शासन की ओर से दिये गये मोबाइल का वितरण किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने आंगन बाड़ी कार्यकर्ता को स्मार्ट फोन देकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। स्मार्ट फोन मिलने से कार्यकर्ताओंको अपने दायित्वों को बखूबी निर्वहन करने में काफी मदद मिलेगी। सीडीपीओ रीता सिंह,आईएसबी तारकेश्वर तिवारी ,महेंद्र सिंह ,गौतम मिश्र एवं पिन्टू सिंह आदि उपस्थित रहे।