फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Anarchist elements threw banned material at religious places

Jaunpur News: अराजकत तत्वों ने धार्मिक स्थलों पर फेंकी प्रतिबंधित सामग्री

Sat, 30 Dec 2023 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Anarchist elements threw banned material at religious places
शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव स्थित दो धार्मिक स्थलों पर शुक्रवार की रात अराजक तत्वों ने प्रतिबंधित सामग्री फेंक दी थी। सुबह पूजा-पाठ करने पर पहुंचे पुजारियों ने देखा तो खबर जंगल में आग की तरह फैली। ग्रामीणों के आक्रोश व तनाव को देखते हुए मौके पर पहुंची पुलिस ने धार्मिक स्थल की साफ-सफाई कराकर प्रतिबंधित सामग्री को हटवाया। पुलिस की सक्रियता व लोगों की सूझबूझ के चलते आपसी सौहार्द को बिगड़ने से बचाया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बडागांव के पश्चिम मोहल्ला व बड़ागांव चौराहे स्थिति धार्मिक स्थल पर शुक्रवार की रात प्रतिबंधित सामग्री फेंकी गई। सुबह पूजा-पाठ करने पहुंचे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी शुभम तोंदी व प्रभारी निरीक्षक आदेश कुमार त्यागी ने परिसर में पहुंचकर प्रतिबंधित सामग्री को धार्मिक स्थल से हटवाकर साफ-सफाई करवाई। उन्होंने ग्रामीणों से बहुत जल्द अराजक तत्वों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। सीओ शुभम तोंदी ने बताया कि माहौल को खराब करने की कोशिश करने वाले बहुत जल्द पुलिस की हिरासत में होंगे। पुलिस बल अराजक तत्वों की पहचान करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed