{"_id":"68b4a036c1a97584b50699bf","slug":"an-innocent-child-died-due-to-electric-current-in-the-pipe-jaunpur-news-c-193-1-va11001-139886-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: पाइप में करंट उतरने से 6 वर्षीय मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: पाइप में करंट उतरने से 6 वर्षीय मासूम की मौत
विज्ञापन
मडियाहू। नगर के काजीकोट मोहल्ले में चल रहा गणेश उत्सव रविवार शाम को शोक में बदल गया। रविवार की रात 8:00 बजे के लगभग लगाए गए टेंट की पाइप में करंट उतरने से 6 वर्षीय मासूम की मौत हो गई।
प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि गणपति मित्र मंडल काजी कोट द्वारा गणपति पंडाल लगाया गया था। जिसमें मोहल्ले के लोग पूजा पाठ में लगे थे। पंडाल में लगाई गई पाइप में करंट आ जाने से मोहल्ले की ही विजय प्रजापति उर्फ लल्लू की पुत्री सृष्टि (6) गणेश पूजा में आई थी। वह जैसे ही टेंट में लगी पाइप के पास पहुंची चिपक कर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे लेकर नगर के एक निजी अस्पताल में गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। किंतु परिजन उसे लेकर जौनपुर एक निजी अस्पताल में चले गए वहां भी चिकित्सकों ने उसे मृत बताया। परिजन बच्ची को लेकर घर पहुंच गए हैं। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि बिजली से बच्ची की मौत की खबर मिली है। विधिक कार्यवाही की जा रही है।