फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   An 11-point list of demands was deliberated upon during the monthly meeting of the Bar and Bench.

Jaunpur News: बार और बेंच की हुई मासिक बैठक में 11 सूत्रीय मांग पर हुआ विचार

Wed, 01 Jul 2026 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
An 11-point list of demands was deliberated upon during the monthly meeting of the Bar and Bench.
तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में मंगलवार को बार और बेंच की बैठक हुई। अधिवक्ताओं ने 11 सूत्रीय समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। बैठक में उपजिलाधिकारी ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। बार के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव एवं महामंत्री आलोक विश्वकर्मा ने अधिवक्ताओं और वादकारियों से संबंधित 11 सूत्रीय समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा, जिसमें असंक्रमणीय से संक्रमणीय आदेश पारित करना, जन्म प्रमाण पत्र निर्गत करना, अंश निर्धारण में त्रुटि, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, परवाना, दाखिल खारिज आदि में आ रही परेशानियों पर चर्चा हुई। उपजिलाधिकारी अजय उपाध्याय, उपजिलाधिकारी (न्यायिक)ज्योत्सना सिंह एवं तहसीलदार हुसैन अहमद ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा, इंदु प्रकाश सिंह, आर पी सिंह, विनय कुमार पांडेय, भरत लाल यादव, अवनींद्र दुबे, सरजू प्रसाद बिंद, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, बाबू राम, विकास यादव, अशोक मिश्रा सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed