फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Amin Sangh protested against the Revenue Accountant

अमीन संघ ने राजस्व लेखाकार के विरोध में किया धरना प्रदर्शन

Tue, 26 Jul 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Amin Sangh protested against the Revenue Accountant
बदलापुर। तहसील के सहायक राजस्व लेखाकार के कार्य एवं अमर्यादित आचरण से क्षुब्ध होकर मंगलवार को तहसील परिसर में एसडीएम कार्यालय के सामने राजस्व संग्रह अमीन संघ ने धरना प्रदर्शन किया। संग्रह अमीन संघ ने यह धरना प्रदर्शन उनके स्थानांतरण होने तक करने का निर्णय लिया है। सूचना पर पहुंचे एसडीएम डॉ. प्रदीप कुमार ने अमीन संघ को धरने से उठने के लिए कहा है। संघ ने आरोप लगाया है कि एसडीएम व तहसीलदार के आदेशों का अनुपालन करने पर लेखाकार द्वारा विरोध किया जाता है। साथ ही यह भी आरोप लगाया है कि अमीनों के साथ लेखाकार द्वारा अमर्यादित आचरण करने के साथ ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पत्रावली भी इनके द्वारा तैयार करने में आनाकानी की जाती है। अमीन संघ के अध्यक्ष शिवधारी तिवारी ने बताया कि जब तक लेखाकार का स्थानांतरण यहां से नहीं हो जाता है तब तक अनवरत धरना प्रदर्शन करते रहेंगे। इस मौके पर अध्यक्ष शिवधारी तिवारी, मंत्री - संतोष कुमार, राजकुमार निगम, संजय कुमार मिश्रा, सुनील कुमार सिंह, सुरेश कुमार मिश्र, सूर्य प्रकाश सिंह, दिनेश चंद्र मौर्या, लालचंद, पंचम सरोज आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed