फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ambulance drivers instructed to vacate the residence of CHC

एंबुलेंस चालकों को सीएचसी का आवास खाली करने का निर्देश

Tue, 20 Sep 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Ambulance drivers instructed to vacate the residence of CHC
बदलापुर। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान एंबुलेंस चालकों से दो दिन में सरकारी आवास खाली करने को कहा गया। प्रथम तल पर ओपीडी तथा पैथालाजी चलाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डा. लक्ष्मी सिंह ने ओपीडी के प्रथम तल पर कब्जा जमाए एंबुलेंस चालकों से दो दिन में परिसर खाली करने को कहा। इसके लिए बकायदा नोटिस भी जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब प्रथम तल पर ओपीडी तथा पैथालाजी चलाई जाएगी ताकि मरीजों को सहूलियत हो।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परिसर में सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। पूरा अस्पताल परिसर चमचमाता नजर आना चाहिए। उन्होंने अधीक्षक डा. संजय दुबे को भी फटकार लगाई और व्यवस्था सुधारने को कहा। अपना हास्पिटल चलाने तथा अस्पताल से मरीज ले जाने की शिकायत पर डॉ. गौरव सिंह को फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व जिला कार्यक्रम प्रबंधक डा. सत्यव्रत त्रिपाठी, डिप्टी सीएमओ डा. अजय सिंह, मलेरिया अधिकारी डा. वीपी सिंह, डा. क्षितिज पाठक की टीम ने सीएचसी का निरीक्षण किया। अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार सिंह से जेसीबी लगा कर सफाई कराई गई। परिसर में खड़ी दो बेकार एंबुलेंस को भी बाहर करवा दिया गया। डा. त्रिपाठी ने बताया कि परिसर के बाहर की खाली भूमि पर अब वाहनों की पार्किंग होगी। एक सप्ताह में अभियान चला कर परिसर को साफ-सुथरा बना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed