फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ambulance drivers demonstrated for salary

पूरा वेतन देने की मांग को लेकर एंबुलेंस चालकों ने किया प्रदर्शन....

Sat, 27 Jun 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Ambulance drivers demonstrated for salary
पूरा वेतन देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर एंबुलेंस पायलट संघ ने शनिवार को जिला अस्पताल में जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। उन्होेंने पूरा वेतन नहीं देने पर सेवा ठप करने की चेतावनी दी। इस दौरान मांगों से संबंधित सात सूत्रीय पत्रक डीएम व सीएमओ को सौंपा।
विज्ञापन

उनका कहना था कि 108 व 102 नंबर की एंबुलेंस पर कार्यरत ईएमटी व पायलट कुशल श्रेणी के कर्मचारी हैं। इनका वेतन न्यूनतम अधिनियम 1948 वेतन 7085 रुपये मासिक शासन से निर्धारित है। मगर कंपनी सिर्फ 6500 रुपए ही दे रही है। हमें पूरा वेतन मिलना चाहिए। इस पर 3542.50 रुपये महंगाई भत्ता भी देय है। इस तरह कुल 10627.50 रुपए मासिक मिलना चाहिए।
विज्ञापन

एचआरए का भी महज1000 रुपए मिलते हैं। ऐसी स्थिति में पायलट ईएमटी को एचआरए 3000 रुपये मासिक होना चाहिए। अटेंडेंस इंसेंटिव के रूप में 200 रुपया मासिक दिया जा रहा है। उसी उपस्थिति के हिसाब से रोजना100 रुपया मिलना चाहिए। शिफ्ट ओवर अलाउंस के नाम पर 3900 रुपया दिया जा रहा है, जिसे 500 रुपये मासिक किया जाए। वार्षिक भत्ता हर महीने 1500 रुपये की दर से दिया जाए। ट्रेनिंग के रूप में शासन से तय न्यूनतम वेतन का भुगतान न कर लगभग 5500 रुपये दिया जा रहा है, जो कि विधि विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि अब हम लोग अपनी समस्याओं को समाधान करा कर ही सांस लेंगे। अगर हमारी मांगे शीघ्र पूरी नहीं की गई तो एम्बुलेंस सेवा बंद कर हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन करने वालों में संगठन मंत्री राम भजन यादव, विजय सिंह, जाबिर अली, जगदंबा प्रसाद, संतोष कुमार सिंह, राजेश यादव, कुमारी प्रीती, कनक, दिनेश कुमार, राकेश कुमार, मनीष चौबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed