{"_id":"5e8609348ebc3e76c9413fcc","slug":"ambulance-driver-escaped-leaving-corona-s-suspected-patient-jaunpur-news-vns51873087","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के संदिग्ध मरीज को छोड़कर भागा एम्बुलेंस चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के संदिग्ध मरीज को छोड़कर भागा एम्बुलेंस चालक
विज्ञापन
मछलीशहर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार की शाम इलाज के लिए आए मरीज को देखने के बाद डॉक्टर ने कोरोना से पीड़ित होने का संदेह व्यक्त करते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस बात की जानकारी पर एंबुलेंस चालक मौके से फरार हो गया। मरीज को लेकर परिवार के लोग तीन घंटे तक सीएचसी पर ही परेशान रहे। बाद में सीएमओ से शिकायत करने के बाद एंबुलेंस उपलब्ध हुई तो मरीज को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
सिकरारा थाना क्षेत्र के पुरवा समाधगंज का एक युवक मुंबई से बुधवार को घर पहुंचा। घर आए युवक की तबियत अचानक बिगड़ गई। एंबुलेंस की मदद से उसे सीएचसी पर लाया गया। यहां डॉक्टर ने मरीज को देेखने के बाद कोरोना का लक्षण होने का संदेह व्यक्त किया। मरीज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों का आरोप है कि कोरोना का संदेह होने की जानकारी के बाद एंबुलेंस चालक उन्हें छोड़कर भाग गया। परिजनों ने फोन से इसकी जानकारी सीएमओ को दी। सीएमओ के निर्देश पर जिला मुख्यालय से आई एंबुलेंस से तीन घंटे बाद मरीज को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जांच रिपोर्ट आने पर ही कोरोना होने या न होने की सही जानकारी हो सकेगी। इस संबंध में सीएमएस डॉ. एके शर्मा ने बताया कि मरीज को संदिग्ध बताकर भेजा गया था लेकिन उसे पेट दर्द की शिकायत थी।
लॉकडाउन का करें पालन, घरों में करें इबादत
केराकत। हजरत मौलाना रईसुल खैरी ने मुस्लिम कौम के नाम अपने संदेश में कहा है कि सभी धर्म मजहब के लोगों को लॉक डाउन का पालन कड़ाई से करना चाहिए। लोगों को घरों में खुदा की इबादत करनी चाहिए। सामूहिक भीड़ जुटाने पर किसी को भी कोरोना के संक्रमण की चपेट में आने की संभावना बढ़ जाएगी। कोरोनी पूरी दुनिया के लिए बड़ी मुसीबत है। एहतियात बरतने से ही इस पर काबू पाया जा सकता है।
विज्ञापन
सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति फिक्रमंद नहीं हैं लोग
धर्मापुर। कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के लिए लोग फिक्रमंद नहीं दिख रहे हैं। गौराबादशाहपुर बाजार में सुबह जब जनरल स्टोर व सब्जियों की दुकानें खुलती हैैं तो खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ती है। किसी भी दिन यहां खरीददारों के झुंड को देखा जा सकता है। भीड़ के आगे पुलिस भी लाचार बनी रहती है। बृहस्पतिवार को भी इस बाजार में दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही।