फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ambulance arrived six hours late, patient died in agony

Jaunpur News: छह घंटे देर से पहुंची एंबुलेंस, तड़प कर मरीज ने तोड़ा दम

Sat, 17 Feb 2024 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Ambulance arrived six hours late, patient died in agony
केराकत। इमरजेंसी हालत में पड़े मरीज के लिए परिजनों को सरकारी एम्बुलेंस का इंतजार करना मंहगा पड़ गया। आखिरकार सीएचसी पर मरीज ने तड़प कर दम तोड़ दिया। एंबुलेंस को पहले घर से सीएचसी लाने में चार घंटे की देरी हुई फिर अस्पताल से बीएचयू ले जाने में दो घंटे के देरी हुई। मरीज की मौत होने पर परिजनों ने सीएचसी में ही हंगामा कर विरोध जताया।
विज्ञापन

नाऊपुर निवासी जयप्रकाश राजभर (45) के भतीजे सतीश राजभर (35) ने बताया कि उसके चाचा को लीवर इंफेक्शन व सांस लेने की तकलीफ थी। सुबह सात बजे सतीश ने एंबुलेंस के लिए 108 नंबर पर काल किया, काल के चार घंटे बाद एंबुलेंस उसके घर पहुंची। इसके बाद परिजन जयप्रकाश को उस एंबुलेस से लेकर सीएचसी पंहुचे। जहां पर डाॅ. अंकित श्रीवास्तव ने मरीज की हालत को देखते हुए उसे बीएचयू रेफर कर दिया। लेकिन एंबुलेंस चालक ने आगे जाने से इनकार कर दिया। कहा कि उसे कहीं और की बुकिंग मिली है। इस पर परिजनों और चिकित्सक ने दूसरे एम्बुलेंस के लिए 108 पर डायल किए, लेकिन एम्बुलेंस नहीं आई। मरीज के परिजनों का आरोप है कि सीएससी परिसर में पहले से ही तीन एम्बुलेंस मौजूद थी। सीएचसी पर मौजूद एक डॉ. ने खुद फोन कर एम्बुलेंस से जल्द पहुंचने की अपील की, इसके बाद भी एंबुलेंस नहीं आई। दो घंटे बाद जब दूसरी एंबुलेंस सीएचसी परिसर पंहुची तब तक मरीज दम तोड़ चुका था। मौके की नजाकत को देख एंबुलेंस चालक परिजन सहित शव को घर पहुंचा दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक अरुण कनौजिया ने कहा कि उस समय वो मीटिंग में थे इसलिए मामले की जानकारी नहीं हो पाई, वैसे भी एंबुलेंस की व्यवस्था उनके कार्य क्षेत्र में नहीं आता है उसे दूसरी संस्था संचालित करती है।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। - डॉ. लक्ष्मी सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed