फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ambedkar statue damaged by miscreants two injured in firing on protest in jaunpur up

यूपी: बदमाशों ने क्षतिग्रस्त की आंबेडकर प्रतिमा, विरोध करने पर फायरिंग में दो घायल

Sat, 02 Jan 2021 04:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 02 Jan 2021 04:16 PM IST
विज्ञापन
Ambedkar statue damaged by miscreants two injured in firing on protest in jaunpur up
क्षतिग्रस्त आंबेडकर की प्रतिमा। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने से तनाव बढ़ गया है। इस दौरान विवाद में गोली चलने से दो लोग घायल हो गए। मौके पर पुलिस बल ने पहुंचकर स्थिति को संभाला।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जौनपुर जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के परियावा कुड़वा बाजार में शुक्रवार की रात डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ करने के विवाद में गोली चलने से दो लोग घायल हो गए। उनका उपचार जिला अस्पताल में कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस गोली चलने को संदिग्ध मान रही है। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन



कुड़वा चौराहे पर लगी डॉ. आंबेडकर प्रतिमा स्थापित है। ग्रामीणों का आरोप है कि शुक्रवार की रात तीन बदमाश आए और प्रतिमा तोड़ने लगे। आवाज सुनकर पास में ही रहने वाले सुजीत(21) और मुलायम(22) पहुंच गए। मूर्ति तोड़ने का विरोध किया तो बदमाश मारपीट करने लगे। इस दौरान गोली चलने से मुलायम जख्मी हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुजीत के सिर पर असलहे की मुठिया से चोट आई। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आते देख बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर लोग शांत हुए।

इस मामले में लाइन बाजार थानाध्यक्ष योगेंद्र यादव ने बताया कि मूर्ति के टूटने का विरोध करने पर लोग घायल हुए हैं। मुलायम के हाथ में चोट लगी हुई है, वह कैसे लगी है यह पुलिस को भी ठीक से नहीं पता चल सका। ग्रामीणों का कहना है कि गोली तो रात में चली थी, संभव है उसी से चोट लगी होगी। वहीं दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही कार्रवाई भी की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed