फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ambedkar statue damaged before Constitution Day villagers jammed PAC called amid tension in jaunpur

यूपी: संविधान दिवस से पहले क्षतिग्रस्त की आंबेडकर की प्रतिमा, ग्रामीणों ने लगाया जाम, तनाव के बीच बुलाई पीएसी

Fri, 26 Nov 2021 01:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 26 Nov 2021 01:38 PM IST
सार

एक ओर देश में संविधान दिवस मनाया जा रहा है, दूसरी ओर अराजक तत्व ऐसी घटनाओं को अंजाम देने का काम कर रहे हैं। डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने से ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन
Ambedkar statue damaged before Constitution Day villagers jammed PAC called amid tension in jaunpur
मौके पर ग्रामीण और पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में संविधान दिवस से पहले गुरुवार की रात डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। शुक्रवार की सुबह इसकी जानकारी हुई तो गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने मल्हनी-छबीलेपुर मार्ग पर जाम लगा दिया है।

विज्ञापन


करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे सदर एसडीएम हिमांशु नागपाल और सीओ सदर रणविजय सिंह ने नई प्रतिमा लगवाने का आश्वासन दिया। साथ ही असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद भी ग्रामीणों ने रोड से जाम नहीं हटाया। मौके पर पीएससी बुला ली गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पालामऊ खुर्द गांव में कई वर्षों से लगी डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति स्थापित थी। शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे टहलने निकले कुछ ग्रामीणों ने आंबेडकर मूर्ति की क्षतिग्रस्त देखा। मूर्ति क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर ग्रामीण पहुंच गए, जिन्होंने इसकी सूचना पुलिस और जिला प्रशासन को दी। आक्रोशित ग्रामीणों ने मल्हनी व छबीलेपुर मार्ग पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर एसडीएम सदर हिमांशु नागपाल, सीओ सदर रणविजय सिंह, थानाध्यक्ष सरायखवाजा, थाना प्रभारी खेतासराय  मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मांग पर एसडीएम ने आंबेडकर की नई मूर्ति  शाम तक लगवाने की बात कही। लेकिन, ग्रामीणों में बात नहीं मानी और लाठी एवं डंडा लेकर छबीलेपुर और मल्हनी मार्ग को जाम कर दिए। इस संबंध में थाना प्रभारी देवानंद ने बताया कि एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed