{"_id":"698a2642d2bcfcf2ef091b70","slug":"am-sunbeam-won-the-cricket-tournament-title-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-149329-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब एएम सनबीम ने जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब एएम सनबीम ने जीता
विज्ञापन
क्रिकेट मैच जीतने के बाद जश्न मनाते खिलाड़ी। स्वयं
जौनपुर। मोहम्मद हसन कॉलेज के मैदान पर चल रही जौनपुर प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को फाइनल मैच खेला गया। इसमें एसएससी को एएम सनबीम जौनपुर ने नौ विकेट से पराजित कर दिया।
टॉस जीत पहले बल्लेबाज़ी करते हुए एसएससी टीम मात्र 28 रन पर ऑल आउट हो गई। इसमें कोई बल्लेबाज दहाई की संख्या तक नहीं पहुंच सका। सनबीम जौनपुर की तरफ से शुभम ने चार और नमन ने दो विकेट लिए। जवाब में नमन की नाबाद 17 रन की पारी से सनबीम ने सिर्फ पांचवें ओवर में ही 29 रन बना कर मैच जीत लिया।
विजेता टीम को ट्रॉफी और एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया। प्लेयर ऑफ द मैच शुभम को चुना गया, जबकि बेस्ट बॉलर शुभम, बेस्ट बैट्समैन दीपक और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट नमन सिंह आदर्श को चुना गया। मैच रेफरी और थर्ड अंपायर शौजब हुसैन रहे। अंपायर रवि मिश्रा देवरिया और अखिलेश शर्मा बलिया रहे। कमेंट्रेटर के रूप में तालिब सिद्दीकी और सलमान शेख रहे। आयोजक अबुजर खान, हैप्पी साबिर, अजमल, ज़ुल्फ़िकार अली रहे। चीफ गेस्ट विमलेश गुप्ता और डीएम दिनेश चंद सिंह, विशिष्ट अतिथि नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह रहे। स्पेशल गेस्ट मनोज अग्रहरि थे।