फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Alleged irregularities in road construction

सड़क निर्माण में गड़बड़ी का लगाया आरोप

Wed, 29 Sep 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Alleged irregularities in road construction
जय गोपालगंज - बेलहरी मार्ग के चौड़ीकरण व उच्चीकरण कार्य में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए मल्लूपुर पतौरा के ग्रामीणों ने मंगलवार को मार्ग पर प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने मानक के अनुरूप कार्य कराने और गड़बड़ी के आरोपों की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना - 3 बैच प्रथम के तहत टी - 3 जय गोपालगंज से बेलहरी मार्ग की लंबाई 9 किलोमीटर है, जो 5 करोड़ 54 लाख 74 हजार रुपये खर्च कर बनाई जा रही है। आरोप लगाया कि पुरानी सड़क खोदकर उस पर ठीक ढंग से न तो गिट्टी डाली गई है और न ही पानी डालकर रोलर से ठीक से दबाया जा रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सड़क निर्माण में हो रही गड़बड़ी की जांच की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में लाल किशन वर्मा, मिथुन वर्मा, विकास राय, सुजीत राय, भीम वर्मा, बांके लाल राय, विशेष वर्मा, संजय शर्मा, महेंद्र वर्मा, फानन यादव, प्रमोद यादव, अतुल दूबे, साहब लाल एवं सागर वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed