फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Allegations of rigging in the distribution of nutrition

पुष्टाहार वितरण में धांधली होने का लगाया आरोप

Tue, 04 Jan 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Allegations of rigging in the distribution of nutrition
मुंगराबादशाहपुर। पुष्टाहार के वितरण में धांधली होने का आरोप लगाते हुए सरोखनपुर की लाभार्थियों ने सोमवार को गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर प्रदर्शन किया। इस दौरान मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही मानक के अनुसार पुष्टाहार का वितरण कराने की मांग की।
विज्ञापन

महिलाओं का आरोप है कि पुष्टाहार वितरण केवल कागजों पर किया जा रहा है। महिलाओं ने पोषाहार वितरण करने वाली समूह और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही चेतावनी दी कि शीघ्र सरोखनपुर में पात्र महिलाओं में पोषाहार का वितरण नहीं कराया गया तो पुन: कार्यालय का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कई माह से बाल पुष्टाहार वितरित नहीं किया जा रहा है। इसकी शिकायत कई बार आंगनबाड़ी केंद्र की मुख्य सेविका से की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। प्रदर्शन करने वालों में बसंती, आरती, अमरावती, चांदनी, यमुना, दुर्गा देवी, खुशबू और करिश्मा समेत कई अन्य महिलाएं रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed