{"_id":"6793e56cc70ffa3c6f03b717","slug":"allegation-pradhan-withdrew-money-from-fake-job-card-dm-set-up-investigation-jaunpur-news-c-193-1-va11001-128743-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोप : प्रधान ने फर्जी जॉब कार्ड से निकाले रुपये, डीएम ने बैठाई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोप : प्रधान ने फर्जी जॉब कार्ड से निकाले रुपये, डीएम ने बैठाई जांच
विज्ञापन
मड़ियाहूं। जिलाधिकारी ने रामनगर के ग्राम पंचायत सलारपुर के प्रधान पर छात्रों की फर्जी जॉब कार्ड बनाकर पैसे निकालने का आरोप है। इस शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने जांच का आदेश दिया है। जांच के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी जौनपुर को नामित किया है।
ग्राम पंचायत सलारपुर के प्रधान के विरुद्ध गांव के ही अनिरुद्ध कुमार, श्याम बिहारी यादव व अन्य ग्रामीणों ने जांच कराने के लिए 31 दिसंबर 2024 को जिलाधिकारी से शिकायत की थी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रधान द्वारा साल 2021 से 2024 के बीच छात्रों का फर्जी जॉब कार्ड बनाकर उनके खाते में 6 लाख रुपये से अधिक मनरेगा मजदूरी भेजी। यह भी आरोप है कि ग्राम प्रधान पुत्री, पिता, भतीजा और चचेरे भाई, परिवार के कई लोगों का जॉब कार्ड बनाकर उनके खाते में फर्जी मनरेगा मजदूरी भेजी गई है। ग्राम प्रधान की पुत्री नाबालिग है और एक कॉलेज में पढ़ती है। उसके नाम से भी जॉब कार्ड बनाकर मनरेगा मजदूरी निकाले जाने का आरोप है। इसके अलावा दुकानदारों व संपन्न लोगों का भी जॉब कार्ड बनाने का आरोप है। नाली निर्माण, री बोर, सोखता निर्माण आदि में भी भारी अनियमितता किए जाने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं आशा कार्यकर्ताओं के खाते में भी मनरेगा मजदूरी भेजी गई है। पार्किंग बेंच, पाइप, प्राथमिक विद्यालय में मल्टीपल हैंड वॉश, खेलकूद के मैदान के जिम के सामग्री बेंच आदि पर भारी गड़बड़ी की गई है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि सामुदायिक शौचालय बनने के बाद उसका दरवाजा ही नहीं खुला, लेकिन उसके रखरखाव लाखों रुपये मजदूरी समूह के खाते में भेजी गई। ग्रामीणों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने 17 जनवरी 2025 को ग्राम प्रधान के विरुद्ध जांच का आदेश करते हुए एक पखवारे में स्पष्ट आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
प्रधान पर धांधली का आरोप था। इसके लिए जिलाधिकारी ने जांच करने को मुझे नामित किया है। जांच कर रिपोर्ट उन्हें सौंपेंगे। कार्रवाई जिलाधिकारी स्तर पर की जाएगी। - विजय पांडेय, जिला प्रबोशन अधिकारी
विज्ञापन
सुभाषपुर के प्रधान पर भी लगा अनियमितता का आरोप
मड़ियाहूं। विकासखंड मड़ियाहूं के ग्राम पंचायत सुभाषपुर के प्रधान पर विकास कार्यों के लिए आए धन में अनियमितता का आरोप लगाया है।
गांव निवासी दीपक सिंह ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत किया कि ग्राम पंचायत सुभाषपुर में साल 2023- 24 में पाइप व अन्य सामग्री के भुगतान व निर्माण कार्यों में ग्राम प्रधान द्वारा भारी अनियमितता की गई है। उन्होंने बताया कि नाली निर्माण में जर्जर पाइपों का प्रयोग किया गया था, जो निर्माण के 6 माह में ही नष्ट हो गई। प्रार्थी द्वारा पूर्व में आईजीआरएस के माध्यम से ग्राम प्रधान के भ्रष्टाचार की शिकायत की गई थी, जिसे संज्ञान में लेते हुए तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा भुगतान प्रतिबंधित करके जांच का आदेश दिया गया था। किंतु उनके जाते ही प्रधान भ्रष्टाचारी अधिकारियों से मिलकर भुगतान करा लिए। मामले की जांच कर कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी मड़ियाहूं सचिन कुमार भारती ने बताया कि मामला संज्ञान में है। सहायक विकास अधिकारी पंचायत से जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट मिलने पर मामला स्पष्ट होगा। यदि गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई होगी।
-- -- -- -- --