फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Allegation of kidnapping of accountant and his wife, police denied

Jaunpur News: लेखपाल और उसकी पत्नी का अपहरण का आरोप, पुलिस ने नकारा

Wed, 25 Sep 2024 02:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Allegation of kidnapping of accountant and his wife, police denied
चका जयपालपुर गांव में लेखपाल और उसकी पत्नी के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि कार सवार बदमाशों ने मारपीट कर लेखपाल और उसकी पत्नी को अगवा कर लिया, जबकि पुलिस ने प्रकरण को पूरी तरह फर्जी करार देते हुए लेखपाल के इस कृत्य की जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

प्रयागराज के बहरिया थाने के भानेमऊ निवासी लेखपाल बीपी यादव (38) मुंगराबादशाहपुर थानाक्षेत्र के चका जयपालपुर गांव में जीतलाल पटेल के मकान में पत्नी दीपा (35) और बच्चों के साथ किराए पर रहता है। आरोप है कि कार सवार बदमाशों ने देर रात घर के सामने गाड़ी खड़ी की और दरवाजा खटखटाया। घर के लोगों ने दरवाजा खोला तो बदमाश उन पर टूट पड़े और लेखपाल एवं उसकी पत्नी को गाड़ी में भरकर चले गए। पुत्री अनन्या (10) और पुत्र आरव (7) को छोड़ दिया। लेखपाल की तैनाती बदलापुर क्षेत्र में है। बताया गया कि बीती रात करीब 11 बजे कुछ कार सवार लेखपाल के पड़ोस में स्थित क्लीनिक पर पहुंचे और बांस के सहारे मकान दपर चढ़कर सीढ़ी से नीचे बालकनी में पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। लेखपाल ने दरवाजा खोला तो बदमाश मारपीट करने लगे और पति-पत्नी को लेकर चले गए। अपहरण की सूचना मिलते ही मुंगराबादशाहपुर, पंवारा, सुजानगंज थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन अपहरणकर्ताओं का पता नहीं चला। पुलिस ने छानबीन के बाद मामले को फर्जी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed