फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Allegation of collecting Rs 1.57 lakh instead of Rs 65 thousand

Jaunpur News: 65 हजार के बदले 1.57 लाख वसूलने का आरोप

Sat, 23 Nov 2024 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Allegation of collecting Rs 1.57 lakh instead of Rs 65 thousand
नगर के साहबगंज मोहल्ला निवासी प्रकाश केशरी ने एक सभासद से 65 हजार रुपये ब्याज पर लिया। कहा कि अभी तक एक लाख 57 हजार रुपये वसूलने के बाद भी अब 42 हजार रुपये की वसूली के लिए धमकी दी जा रही है। इसको लेकर उसने पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा से न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में पीड़ित प्रकाश केशरी ने बताया कि वह नगर के एक सभासद से 19 दिसंबर 2020 को 15 हजार व 16 मार्च 2021 को 50 हजार रुपये ब्याज पर लिया था। जिसकी वापसी के लिए 22 मार्च 2021 से 11 नवंबर 2024 तक कुल एक लाख 17 हजार रुपये नकद व 17 जुलाई 2022 से 11 नवंबर 2024 तक विभिन्न तिथियों में 40 हजार 680 रुपये फोन-पे के माध्यम से वसूल किया। इस तरह सभासद ने अपने 65 हजार रुपये के बदले प्रार्थी से अब तक कुल एक लाख 57 हजार 680 रुपये की वसूली कर चुका है तथा अब भी 42 हजार रुपये की और मांग कर रहा है।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने व जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई। थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि ब्याज पर पैसा लेने का मामला है, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed