फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Allegation: Married woman burnt with hot tongs, case filed against seven including husband

आरोप : विवाहिता को गरम चिमटा से जलाया, पति समेत सात पर केस दर्ज

Wed, 03 Sep 2025 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Allegation: Married woman burnt with hot tongs, case filed against seven including husband
क्षेत्र के सबरहद गांव निवासी विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति व सास समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि ससुराल वालों ने दहेज के लिए विवाहिता को गरम चिमटे से जला दिया। पीड़िता के पिता इश्तियाक अहमद निवासी सबरहद ने बताया कि उनकी पुत्री फहिमा खातून की शादी दिसंबर 2020 में आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के करोई गांव निवासी मोहम्मद फैसल के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी।
विज्ञापन

शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता पर दहेज में पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगे।
पीड़िता ने बताया कि 15 अगस्त 2025 को ससुरालियों ने सारे गहने छीनकर मारपीट की और गरम चिमटे से जलाया। पीड़िता अपने पिता के साथ एसपी डा.कौस्तुभ से न्याय की गुहार लगाई। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में पति फैसल, सास किसवरी, सौतेली सास अंसरी, ननद आयशा व सना शहजादी उर्फ हेरा, देवर मोहम्मद सलमान उर्फ कल्लू और अन्य पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed