फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   All objections were rejected, only provisional list can be stamped

Jaunpur News: सभी आपत्तियों को किया गया खारिज, अनंतिम सूची पर ही लग सकती है मुहर

Fri, 16 Dec 2022 04:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
All objections were rejected, only provisional list can be stamped
जौनपुर। नगरीय निकाय चुनाव में आरक्षण को लेकर प्रशासन को 125 आपत्तियां मिली हैं। जांच के बाद सभी आपत्तियां खारिज कर दी गई हैं। अब कयास यह लगाए जा रहे हैं कि अनंतिम सूची पर ही मुहर लग जाएगी।
विज्ञापन

नगर निकायों के वार्डों में आरक्षण संबंधी सूची एक दिसंबर को जारी की गई थी। इसके बाद शुक्रवार तक 10 नगर पंचायतों से 125 आपत्तियां प्राप्त हुईं। जांच के बाद प्रशासन ने सभी को खारिज कर दिया। ऐसे में शासन को कोई संशोधित सूची नहीं भेजी गई। नगर पंचायत मड़ियाहूं और रामपुर में कोई आपत्तियां नहीं आईं। नगर पालिका परिषद जौनपुर में 46, नगर पालिका मुंगराबादशाहपुर में तीन, नगर पालिका शाहगंज में 14 आपत्तियां प्रशासन को मिली हैं। वहीं, नगर पंचायत मछलीशहर में 13, नगर पंचायत बदलापुर में नौ, नगर पंचायत जफराबाद में 18, नगर पंचायत कचगांव में सात, नगर पंचायत गौराबादशाहपुर में छह, नगर पंचायत केराकत में छह, नगर पंचायत खेतासराय में तीन आपत्तियां आई हैं। शिकायत करने वालों का कहना था कि वार्डों का आरक्षण मानक के अनुरूप नहीं किया गया है, जिससे वह चुनाव लड़ने से वंचित हो गए हैं। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि नगर निकाय चुनाव के लिए शासन की गाइड लाइन के अनुरूप आरक्षण तय किया गया था। ऐसे में आरक्षण संबंधी प्राप्त सभी आपत्तियां खारिज कर दी गई हैं। इसलिए पहले से तैयार सूची में किसी प्रकार के संशोधन की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed