फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   'All merchants should put tricolor flag on shops and homes'

‘सभी व्यापारी दुकानों व घरों पर लगाएं तिरंगा झंडा’

Tue, 26 Jul 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
'All merchants should put tricolor flag on shops and homes'
मुफ्तीगंज। बाजार स्थित राम जानकी मंदिर के चबूतरे पर सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी तूलिका शर्मा व्यवसायियों के साथ बैठक की। इसमें सभी व्यापारियों से अपील की गई कि आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत अपने प्रतिष्ठान वह घरों पर 11 अगस्त से 17 अगस्त तक तिरंगा लगाकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं।
विज्ञापन

तूलिका शर्मा ने बताया कि झंडे को सम्मानपूर्वक प्रत्येक दिन सूर्योदय के बाद लगाएं तथा सूर्यास्त होने के पहले सम्मानपूर्वक झंडे को उतारें। इससे कार्यक्रम शत प्रतिशत सफल हो सके। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करते हुए स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान भाव उजागर करना है। इसके साथ-साथ कहीं भी तिरंगे का अपमान न हो सके। यह भी ध्यान रखें। इस मौके पर बाजार के व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, सनी गुप्ता, हरिओम सहाय, विशाल मोदनवाल, राजेश गुप्ता उर्फ लालू, अनिल मोदनवाल, बृजेश यादव, अमरदीप मोदनवाल, वीरेंद्र चौरसिया, रामसहाय मोदनवाल आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed