फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   All long distance trains are fully booked during the wedding season.

Jaunpur News: सहालग के सीजन में लंबी दूरी की सभी ट्रेनों में सीटें फुल

Thu, 05 Feb 2026 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
All long distance trains are fully booked during the wedding season.
जौनपुर। मकर संक्रांति के साथ सहालग का मौसम शुरू होते ही ट्रेनों में सीट को लेकर एक बार फिर से मारामारी शुरू हो गई है। लंबी दूरी की ट्रेनों में आरक्षण पूरी तरह से फुल हो चुका है और वेटिंग भी 100 के पार पहुंच गई है। इस स्थिति ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। जौनपुर जंक्शन से चार अप्रैल तक किसी भी लंबी दूरी की ट्रेन में कंफर्म टिकट उपलब्ध नहीं है। दिल्ली और मुंबई जैसे प्रमुख शहरों से आने-जाने वाले यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। तत्काल टिकट भी बहुत ही सीमित संख्या में मिल रहे हैं। आरक्षण केंद्र में भीड़ इतनी ज्यादा है कि स्लीपर और साधारण कोच में भी यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। जौनपुर जंक्शन के आरक्षण प्रभारी सुनील मिश्रा ने बताया कि सहालग सीजन के कारण ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। लंबी दूरी की ट्रेनों में चार अप्रैल तक सभी सीटें फुल हो चुकी हैं और कई ट्रेनों में ''नो रूम'' की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed