{"_id":"68d45cfd2dcbbec77504dc99","slug":"all-departments-students-eyes-are-set-on-the-gold-medal-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-141335-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: गोल्ड मेडल पर टिकीं सभी विभाग के छात्रों की निगाहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: गोल्ड मेडल पर टिकीं सभी विभाग के छात्रों की निगाहें
विज्ञापन
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 6 अक्तूबर को होना है। हर विभाग के छात्रों की निगाहें मेडल पर टिकी हुई है। आपत्तियों के लिए सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।विश्वविद्यालय प्रशासन ने सूची को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। त्रुटियों पर आपत्तियां मांगी गई है। आपत्तियां आने के बाद सूची में जो खामियां होंगी, उसमें सुधार कराया जाएगा।
परीक्षा नियंत्रक डाॅ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सूची को अंतिम रूप देने के साथ ही उसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। जिस भी छात्र को सूची पर कोई आपत्ति है तो वह दर्ज करा सकता है। आपत्ति के आधार पर खामियों को दूर कर सुधार किया जाएगा। अभी तक किसी भी छात्र ने टाॅपरों की सूची को लेकर आपत्ति नहीं जताई है। जो छात्र रिजल्ट या सूची को लेकर आपत्ति करेंगे उसे ठीक कराया जाएगा। अगले सप्ताह तक सूची को अंतिम रूप देकर टाॅपरों की अंतिम जारी कर दी जाएगी। इस बार गोल्ड मेडल के लिए 81 टाॅपरों की सूची तैयार की गई है। सूची में सभी विभागों के सर्वोच्च अंक पाने वाले छात्रों का चयन गोल्ड मेडल के लिए किया गया है।
विज्ञापन