फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Akshaya Tritiya is falling in Malavya Panchmahapurusha Raja Yoga

Jaunpur News: मालव्य पंचमहापुरुष राजयोग में पड़ रही है अक्षय तृतीया

Wed, 15 Apr 2026 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Akshaya Tritiya is falling in Malavya Panchmahapurusha Raja Yoga
मछलीशहर। वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष यह पर्व 20 अप्रैल सोमवार को रोहिणी नक्षत्र में पड़ रहा है। रोहिणी युक्त होने से यह पर्व विशेष फलदायी है। चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृष में शुक्र के साथ मालव्य नामक पंचमहापुरुष राजयोग का निर्माण कर रहा है। ज्योतिष एवं तंत्र के आचार्य डॉ. शैलेश मोदनवाल बताते हैं कि इस वर्ष अक्षय तृतीया पर्व पर ग्रह गोचर की स्थिति बहुत ही शुभदायी है। 19 अप्रैल को सायं काल भगवान परशुराम की जयंती मनाई जाएगी। 20 अप्रैल को सुबह 7:36 बजे के बाद रोहिणी नक्षत्र के साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग एवं रवि योग में अक्षय तृतीया पर्व मनाया जाएगा। अक्षय तृतीया के दिन किए गए सभी धार्मिक कार्य स्नान, व्रत, दान व पूजा पाठ के अक्षय फल प्राप्त होते हैं। इस दिन अस्त्र-शस्त्र, वस्त्र और आभूषण आदि बनवाए खरीदे और धारण किए जाते हैं। नई भूमि का क्रय, भवन, संस्था आदि का प्रवेश इस तिथि को शुभ फलदायी माना गया है। इस तिथि को ईंख से बने पदार्थ, दही, चावल, दूध से बने व्यंजन, खरबूज और लड्डू का भोग लगाकर दान करने का विधान है। यह तिथि स्वयंसिद्ध अभिजीत मुहूर्त होने के कारण विवाह उत्सव आदि मांगलिक कार्य भी संपन्न किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed