फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Akhilesh Yadav targeted the government by sharing the video of the police inspector's highhandedness on social media

Jaunpur News: दरोगा की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना

Wed, 18 Jun 2025 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav targeted the government by sharing the video of the police inspector's highhandedness on social media
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोठवार गांव में ज़मीन विवाद को सुलझाने पहुंचे एक दारोगा ने वृद्धा को एनकाउंटर की धमकी दी। इसका वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर हो रहा है। मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने फेसबुक अकाउंट से वायरल वीडियो को साझा कर भाजपा सरकार को घेरा। सपा प्रमुख ने सरकार की नीतियों की निंदा की है। उन्होंने अपने पाेस्ट में लिखा कि भाजपा सरकार सरेआम एनकाउंटर की धमकी देने वालों के लिए अपनी नीति स्पष्ट करें। वायरल वीडियो में दिख रहे दारोगा को नौकरी से बर्खास्त करेगी या हिस्सा बताकर मामले को रफा दफा करेगी। एनकाउंटर का डर बढ़ाने के लिए पुलिस वालों को पुरस्कृत करेगी या जीरो टॉलरेंस में एक जीरो और बढ़ाएगी। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ कुमार ने सोमवार को दारोगा को निलंबित कर दिया था। इस मामले में एडिशनल एसपी ग्रामीण के नेतृत्व में टीम गठित करके जांच प्रकिया का निर्देश जारी कर दिया है। बताया कि दो पक्षों में जमीनी विवाद को सुलझाने पहुंचे सिद्दीकपुर में दरोगा मंशाराम गुप्ता का वृद्धा उसके नाती के ना हाजिर होने के चलते तीखी बहस हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed