फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Air firing in land dispute, one arrested

जमीन विवाद में हवाई फायरिंग, एक गिरफ्तार

Sat, 06 Jun 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Air firing in land dispute, one arrested
सुईथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के समोधपुर गांव में जमीन पर कब्जे को लेकर कई दिनों से चल रस्साकसी के बीच शुक्रवार की रात एक पक्ष की ओर से हवाई फायरिंग किए जाने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को देसी तमंचा के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

समोधपुर गांव निवासी राम अवतार सिंह पर छप्पर रखने को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। इसे लेकर मारपीट भी हुई थी, जिसमें रामअवतार जख्मी हुए थे। पुलिस को सूचना देने के बाद भी समुचित कार्रवाई न होने से शुक्रवार की रात फिर एक पक्ष ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की। फायरिंग की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आई। देसी पिस्टल के साथ रामअवतार सिंह को उनके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसओ पंकज पांडेय ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर एक पक्ष ने फायरिंग की थी। आरोपी को गिरफ्तार जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed