फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   AIMIM demonstrated about Hathras incident

हाथरस की घटना को लेकर एआईएमआईएम ने किया प्रदर्शन

Tue, 06 Oct 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
AIMIM demonstrated about Hathras incident
जौनपुर। प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था और हाथरस समेत प्रदेश के अन्य जिलों में हो रही दुराचार की घटनाओं के विरोध में एआईएमआईएम के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष इमरान बंटी ने कहा कि प्रदेश में अपराधी मानसिकता के लोगों में कानून व्यवस्था का डर खत्म हो गया है। इसके चलते महिलाएं में भय का माहौल है। सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले राजनीतिक लोगों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। मीडिया को सच्चाई दिखाने से रोका जा रहा है। जिला महासचिव जावेद सिद्दीकी, शाह नेयाज अहमद ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। आए दिन रेप व हत्या और लूट की घटनाओं के चलते हर कोई भयभीत हैं। लीगल सेल अध्यक्ष जामी हबीब एडवोकेट व दिलशाद एडवोकेट ने आरोप लगाया कि दलित और अल्पसंख्यकों का शोषण हो रहा है। इस मौके पर शफीउद्दीन सिद्दीकी, सचिव इंजीनियर जुबैर अहमद, संयुक्त सचिव शाहिद अंसारी, पैगाम अंसारी, मंजूर अहमद, माज खान, अशाद खान, अमीरुद्दीन, रेयाज अंसारी, कलीम हाशमी, युवा नगर अध्यक्ष समद खान, मोहम्मद अकरम, अतीक उर्फ भोनू, शफीक अहमद, शहजादे अंसारी, शाकिर अंसारी, तालिब, तारिक खान, सत्यम शर्मा, सल्ली, जीशान हैदर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed