फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Agriculture department will open one stop shop

Jaunpur News: कृषि विभाग खोलेगा वन स्टाप शॉप

Mon, 22 May 2023 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Agriculture department will open one stop shop
जौनपुर । किसानों को एक छत के नीचे बीज, खाद, कृषि उपकरण, कृषि रसायन की सुविधा मिल सके इसके लिए कृषि विभाग वन स्टाप शॉप की स्थापना करेगा। इसमें कृषि से स्नातक करने वाले युवाओं को रोजगार मिलेगा। साथ ही किसानों को उपयोगी जानकारी भी मिलेगी। विभाग की ओर से इच्छुक युवाओं से आवेदन मांगे गए हैं। उप कृषि निदेशक जय प्रकाश ने बताया कि जिले में कुल 58 उद्यमिता केंद्र की स्थापना किए जाने का लक्ष्य रखा गया है जिसमें 42 ब्लाकवार व 16 नगरीय क्षेत्रों में स्थापित किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी उप कृषि निदेशक कार्यालय से संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर 10 जून तक पॉलिटेक्निक चौराहे के निकट स्थित कृषि भवन में आवेदन कर सकते हैं। इस योजना का उद्देश्य कृषकों को मृदा परीक्षण, उर्वरक उपयोग की तकनीकी जानकारी, उच्च गुणवत्ता के बीज,जैव उर्वरक, सूक्ष्म पोषक तत्व, वर्मी कंपोस्ट, कीटनाशक, जैविक कीटनाशक आदि कृषि निवेशों की आपूर्ति करना तथा लघु कृषि यंत्रों को किराए पर उपलब्ध कराना है। चयनित उद्यमियों को कृषि व्यवसाय की गतिविधियों के लिए बीज, खाद एवं रसायन के लाइसेंस प्राप्त करने, बैंकों से ऋण प्राप्त करने में सहायता भी दी जाएगी, इसके अलावा स्वतंत्र कृषि केंद्र व्यवसाय की स्थापना के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। योजना में कृषि स्नातक अभ्यर्थी चयनित होंगे, जिनकी उम्र 40 वर्ष से अधिक न हो। योजना की अधिकतम लागत 06 लाख रुपये होगी, जिसकी ऋण सीमा पांच लाख रुपये तथा प्रतिपूर्ति राशि एक लाख रुपये आवेदक की ओर से लगाया जाएगा । चयनित उद्यमी प्रशिक्षण अवधि 13 दिन पूरी करने के बाद अनुमानित अनुदान प्राप्त कर सकेंगे। आवेदकों का चयन जनपद स्तरीय गठित समिति की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed