फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Agricultural investment and proper consultation will be available under one roof.

Jaunpur News: एक ही छत के नीचे मिलेंगे कृषि निवेश और उचित परामर्श

Wed, 29 Jul 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Agricultural investment and proper consultation will be available under one roof.
यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सिद्धिकपुर में प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलंबन (एग्रीजंक्शन) योजना के तहत 21 अभ्यर्थियों का 13 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। समापन समारोह में प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए उप कृषि निदेशक डॉ. अश्वनी कुमार सिंह ने कहा कि किसानों को समस्त कृषि निवेशों जैसे बीज, उर्वरक, कीटनाशक, जैव उत्पाद, कृषि यंत्र और सरकारी योजनाओं की जानकारी एक ही छत के नीचे उपलब्ध होगी, इन केंद्रों पर किसान आधुनिक तकनीक, मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरक का सुझाव, फसल प्रबंधन और बाजार संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा छोटे कृषि यंत्र किराए पर मिलेंगे, उपकरणों की मरम्मत कृषि उत्पादों की बिक्री और प्रसंस्करण की सुविधा भी मिलेगी। उप परियोजना निदेशक आत्मा डाॅ. रमेश चंद्र यादव ने बताया कि प्रत्येक वन स्टॉप शॉप (एग्रीजंक्शन) केंद्र की लागत लगभग 4.22 लाख रुपये निर्धारित की गई है, जिसमें 3.5 लाख तक का बैंक ऋण उपलब्ध कराया जाएगा, जिस पर 7.5 प्रतिशत की दर से ब्याज अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed