फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   After two days of relief, the heat increased again, the temperature reached 40 degrees

Jaunpur News: दो दिन राहत के बाद फिर बढ़ी गर्मी, 40 डिग्री पहुंचा तापमान

Sun, 11 May 2025 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
After two days of relief, the heat increased again, the temperature reached 40 degrees
जौनपुर। दो दिन पूर्व बुधवार को हुई बरसात के बाद मौसम ने फिर करवट ली है। शनिवार को मौसम में गर्माहट देखने को मिली। तापमान 40 डिग्री पर पहुंच गया। दिन में चलीं गर्म हवाओं के थपेड़ों ने झुलसा दिया। बुधवार को गरज-चमक के साथ तेज आंधी और बरसात के बाद दो दिन तक मौसम सामान्य रहा। दिन और रात दोनों ही समय गर्मी से राहत थी। शुक्रवार की देर रात हुई बदरी से उमस हो गई, लगा बरसात होगी लेकिन नहीं हुई। शनिवार को सुबह से ही कड़ी धूप हो गई और गर्म हवाएं चलने लगीं। शनिवार को अधिकतम तापमान 40 व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को तापमान अधिकतम 38 व न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया था। तेज धूप के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। लोग चेहरा ढक कर आते-जाते नजर आए। गर्मी के कारण ठंडे पेय पदार्थों की दुकानों पर भीड़ रही।
विज्ञापन

18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा-शनिवार को सुबह से ही मौसम में गर्माहट रही। अधिकतम तापमान अधिक होने के कारण हवाएं भी गर्म रहीं। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार शनिवार को 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।
विज्ञापन

हल्की बरसात की संभावना-मौसम वैज्ञानिक के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। रविवार को हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि मौसम में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री व न्यूनतम 29 डिग्री पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिमि विक्षोभ के असर से प्रदेश के विभिन्न इलाकों में तेज हवाएं चलने के आसार हैं। इससे अगले तीन से चार दिनों के लिए उत्तर प्रदेश में लू चलेगी और मौसम गर्म रहेगा। - अतुल सिंह, राज्य मौसम केंद्र प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed