{"_id":"67e1a843bdac94d01d0d7384","slug":"after-the-uproar-in-the-jail-raids-are-being-conducted-on-the-houses-of-history-sheeters-and-their-henchmen-jaunpur-news-c-193-1-va11001-131698-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: जेल में बवाल के बाद हिस्ट्रीशीटरों और उनके गुर्गों के घर दी जा रही दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: जेल में बवाल के बाद हिस्ट्रीशीटरों और उनके गुर्गों के घर दी जा रही दबिश
विज्ञापन
जौनुपर। जिला कारागार में शनिवार को सुबह दो गुटों में हुए विवाद के बाद सोमवार को जिला जज अनिल वर्मा ने डीएम और एसपी के साथ निरीक्षण किया। इसके अलावा पुलिस ने दोनों गुटों से जुड़े हिस्ट्रीशीटरों और उनके गुर्गों के घर दबिश दी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दोनों गुटों में बाहर कोई मुठभेड़ न हो इसके लिए पूरी सतर्कता बरती जा रही है।
जिला जज ने निरीक्षण के दौरान रसोई में जाकर खाने की गुणवत्ता जांची। बंदियों से संवाद करते हुए स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. लक्ष्मी सिंह को निर्देशित किया कि नियमित रूप से बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण की जांच की जाए। शनिवार को मंगेश यादव और सोनू सिंह गुट के बीच हुए विवाद के बाद जनपद की पुलिस सक्रिय दिखी।
दोनों गुटों से संबंधित हिस्ट्रीशीटरों के घर और उनके गुर्गों के यहां दबिश दी गई। जेल से कौन छूटा है और उसका लोकेशन कहां है क्षेत्र में कहीं कोई विवाद तो नहीं कर रहा है इसकी सूचना पुलिस इकट्ठा कर रही है। जेल में हुई मारपीट के बाद आपस में गैंगवार की संभावना को देखते हुए पुलिस हर हर संभावित कदम उठा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने मुखबिरों को क्षेत्र में सक्रिय कर दिया गया है। इस संबंध में एसपी सिटी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने बताया कि बताया कि पुलिस हिस्ट्रीशीटरों के घर और आपराधिक प्रवृति के लोगों को चिह्नित करके उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है। संवाद