फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   After the terrorist attacks in Punjab district Alerts

पंजाब में आतंकी हमले के बाद जिले में अलर्ट

Tue, 28 Jul 2015 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Tue, 28 Jul 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
After the terrorist attacks in Punjab district Alerts
पंजाब में आतंकी हमले के बाद जिले में भी अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से सोमवार को दोपहर बाद रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड, दीवानी कचहरी, कलेक्ट्रेट, होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर भी सघन तलाशी अभियान
विज्ञापन


 चलाया गया। रेलवे और बस स्टेशनों पर यात्रियों के बैग भी खंगाले गए। एसपी के निर्देश पर अधिकारी अलग अलग टोलियों में तलाशी में जुटे हैं। स्टेशनों पर डलागस्क्वायड के साथ भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पंजाब में आतंकी हमले की की खबर लगते ही पुलिस समेत सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए। ऊपर से मिले निर्देश के बाद पुलिस के अधिकारी  फोर्स के साथ शहर के प्रमुख स्थानों की ओर निकल पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


 आरपीएफ इंस्पेक्टर अवतार सिंह और जीआरपी के इंस्पेक्टर आरएन पांडेय ने अपने दल बल के साथ भंडारी जंक्शन और सिटी रेलवे स्टेशन पर सघन तलाशी अभियान चलाया।
 
यात्रियों के बैग तक खंगाले गए। रेलवे की पटरियों से लेकर स्टेशन के कोनो कोने जांच की गई। एसपी भारत सिंह यादव के निर्देश पर सीओ सिटी अभिषेक सिंह के नेतृत्व में दीवानी न्यायालय परिसर में भारी फोर्स के साथ जांच

 पड़ताल की गई। पुलिस के जवानों ने न्यायालय परिसर में कोने कोने जांच की। रोडवेज डिपो परिसर और बसों में भी तलाशी अभियान चलाया गया। नगर के कई प्रमुख होटलों में भी पुलिस ने जांच पड़ताल की। एसपी भारत सिंह यादव


ने बताया कि  पंजाब में हुई आतंकी घटना के बाद एहतियात के तौर पर सतर्कता बरती जा रही है। खुफिया एजेंसियां भी पंजाब की घटना के बाद से सतर्कता बढ़ा दी हैं।

धार्मिक स्थलों पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खुफिया एजेंसियां शहर के प्रमुख स्थलों और हर गतिविधियों पर नजर रख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed